X बंद करें

मुजफ्फरनगर टाउन हॉल में विद्युत विभाग का ‘मेगा कैंप’, बिजली विभाग ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

X

मुजफ्फरनगर- विद्युत विभाग द्वारा टाउन हॉल परिसर में शुक्रवार को उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु एक विशाल ‘मेगा कैंप’ का आयोजन किया गया। इस कैंप का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं को बिल संशोधन, नए कनेक्शन और स्मार्ट मीटर से संबंधित परेशानियों से निजात दिलाना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल उपस्थित रहे।

राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कैंप में आए उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधी समस्याओं को व्यक्तिगत रूप से सुना और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन-शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से किया जाए। विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, कैंप में कुल 25 बिल संशोधन, 76 मीटरिंग संबंधी शिकायतें और 07 विद्युत आपूर्ति संबंधी समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया।

हालांकि कैम्प में अनेक उपभोक्ताओं ने पहुँच कर अपनी-अपनी समस्याएं बताई। किसी का बिजली का बिल पूर्व से ज्यादा आ रहा है तो अनेक लोग ऐसे भी दिखे जिनको बिल नहीं मिलता, मोबाइल पर मैसेज नहीं आता है उनका कहना है बिजली बिल की जानकारी नहीं मिलती तो जमा कैसे करें। तो कई लोगों को पोस्टपेड और प्रीपेड के झझटो के बीच सही बिल की जानकारी नहीं हो पा रही है।

स्मार्ट मीटर सब जगह लगेंगे, मोबाइल की तरह कराएं रिचार्ज, मंत्री कपिल देव बोले बिजली विभाग घाटे में चल रहा था, बिजली चोरी हो रही थी…

डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा देते हुए विभाग ने कैंप के दौरान 122 उपभोक्ताओं के मोबाइल में ‘UPPCL Smart Meter App‘ इंस्टॉल कराया। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं को जागरूक करते हुए बताया कि निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए स्मार्ट मीटर ऐप वॉलेट में पर्याप्त बैलेंस रखना जरूरी है। बिजली विभाग ने कई हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए जिनपर अपनी बिजली सम्बन्धी समस्याओं हेतु सम्पर्क किया जा सकता है।

अधिशासी अभियंता ने सूचित किया है कि किसी भी समस्या के लिए उपभोक्ता 1912 हेल्पलाइन के अलावा अपने क्षेत्र के अवर अभियंता से भी संपर्क कर सकते हैं। विभाग ने विभिन्न क्षेत्रों के लिए नंबर जारी किए हैं।

क्षेत्र (जगह का नाम)मोबाइल नंबर
सुजडू, शेर नगर, बेगराजपुर (औद्योगिक)9193331186
डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल, टाउन हाल9412749791
गाँधी कालोनी, पचेण्डा रोड़, टी०पी० नगर9412756125
रामपुर तिराहा, रुडकी रोड़, न्यू रुड़की रोड9193331181
महावीर चौक, डिस्ट्रिक्ट कोर्ट, मिगलाना रोड9193331296
मण्डी समिति, जानसठ रोड़, द्वारिका सिटी9412749786
नुमाईश कैम्प, शामली रोड9412749789

कैंप के सफल आयोजन में मुख्य अभियंता श्री विनोद कुमार, अधीक्षण अभियंता श्री मनोज कुमार यादव, अधिशासी अभियंता (वाणिज्य-1) श्री संजय कुमार गुप्ता और अधिशासी अभियंता (वाणिज्य-2) श्री कुलदीप सिंह सहित विभाग के समस्त अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News