मुजफ्फरनगर- बढ़ती ठंड से उत्पन्न शीतलहर जहाँ मौसम को सर्द बना रही है तो वहीं बच्चों को सर्दी से राहत के लिए जनपद प्रशासन ने लंबी छुट्टियों की घोषणा कर दी है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के ताजा आदेश के अनुसार 31 दिसम्बर से आगामी 14 जनवरी तक कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के समस्त स्कूलों में शीतकालीन अवकाश की घोषणा कर दी गयी है।















