डीएम के देररात रेन बसेरों व अस्पताल में औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप

By muzaffarnagarviews

Updated On:

Date:

मुज़फ्फरनगर- जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने देररात क़रीब 12.30 बजे रैन बसेरों का औचक निरीक्षण किया। रेलवे रोड स्थित नगर पालिका रैन बसेरा और जिला अस्पताल में जिलाधिकारी के अचानक पहुंचने से हड़कंप मच गया।

देररात हुए इस औचक निरीक्षण के दौरान डीएम उमेश मिश्रा ने रैन बसेरों में ठहरे लोगों से बात कर व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। रेलवे रोड रैन बसेरे में फैली गंदगी और अव्यवस्थाओं को देखकर जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर की। यह निरीक्षण बिना किसी पूर्व सूचना के किया गया, जिससे किसी को भी भनक नहीं लगी।

रैन बसेरों के बाद जिलाधिकारी जिला चिकित्सालय पहुँचे, जहां उन्होंने रैन बसेरा और इमरजेंसी में औचक निरीक्षण किया। इमरजेंसी में रात की ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर्स से जिलाधिकारी ने पूछताछ की और मरीजों से भी संवाद किया। मरीजों ने अस्पताल की व्यवस्थाओं के बारे में अपनी शिकायतें और सुझाव दिए, जिन पर जिलाधिकारी ने गौर किया और सुधार का आश्वासन दिया।

Leave a Comment

Related News