मतदाता सूची तैयार कराने हेतु डीएम ने अधिकारियों व राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ कि बैठक

By muzaffarnagarviews

Published On:

DM held a meeting with officials and representatives of political parties to prepare the voter list.

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ जिला पंचायत सभागार में बैठक की। जिसमे मतदाता सूची को तैयार करने हेतु बीएलओ की सूची आज उपलब्ध कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया।

मुज़फ्फरनगर- भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ जिला पंचायत सभागार में बैठक आयोजित की गई। राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की गई है कि अपने अपने जिन बीएलओ को नियुक्त किया गया है, उनकी सूची आज शाम तक अवश्य उपलब्ध करा दें जिससे मतदाता सूची अच्छी तरह से तैयार हो सके।

इस अवसर पर राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा दिए गए सुझावों तथा आपत्तियों का निराकरण करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में एडीएम ई संजय सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट पंकज राठौर आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Related News