जड़ौदा के होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज में लगा दिवाली मेला

By muzaffarnagarviews

Published On:

मुज़फ्फरनगर- शनिवार को पंच पर्व दीपावली के पावन पर्व की पूर्व बेला पर होली चाइल्ड पब्लिक इण्टर कॉलेज, जडौदा के प्रांगण में दीपावली मेला एवं हस्तकला प्रदर्शनी का आयोजन बड़े ही उत्साह के साथ किया गया। प्रदर्शनी व मेले का शुभारम्भ मुख्य अतिथि पं. संजीव शंकर अध्यक्ष, महामृत्युंजय, सेवा मिशन, प्रत्यूष गोयल, डॉ. राजीव कुमार, रीटा दहिया, रोहताश कली एवं प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया द्वारा फीता काटकर किया गया।

दिवाली धमाका- PK SALES पर ग्राहक बोले जीएसटी की बदौलत मिल गया सस्ता और साथ में मिल गया कैशबैक

https://www.facebook.com/share/v/1Cvs7gzUSW

पं. संजीव शंकर ने हस्तकला व चित्रकारी कला के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि दीपावली के पावन पर्व पर गणेश जी और लक्ष्मी जी की पूजा की जाती है जिसका सनातन धर्म में बडा महत्व है साथ-साथ उन्होंने लक्ष्मी व गणेश के वाहन के विषय में भी जानकारी दी। गणेश जी बुद्धि एवं लक्ष्मी जी धन की के प्रतीक के रूप में पूजे जाते है, विद्यार्थी को कम साधन में और रात-दिन जागकर अपने लक्ष्य की ओर निरन्तर बढते रहना चाहिए। कला अध्यापक अमरीश कुमार ने विद्यालय के होनहार विद्यार्थियों को हस्तकला चित्रकारी, पेटिंग, सज्जित दीपक में प्रांगत किया विद्यालय परिसर में उपस्थित समस्त अभिभावक, अतिथिगण एवं समस्त विद्यार्थियों की तालियों की गडगडाहाहट से विद्यालय परिसर गूंन्जायमान हो गया। बच्चों ने दीपावली में मिक्की माउस और झूलों का भरपूर आनन्द लिया।

Leave a Comment

Related News