मण्डलायुक्त सहारनपुर व डीएम ने SIR फॉर्म का कार्य पूर्ण करने वाले BLO को किया सम्मानित

By muzaffarnagarviews

Published On:

मुज़फ्फरनगर- मंडलायुक्त सहारनपुर डॉ. रूपेश कुमार एवं जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा आज तहसील बुढाना के मतदान स्थलों का निरीक्षण कर एस०आई०आर० अभियान की समीक्षा तथा बूथ लेवल अधिकारियाें काे फॉर्म कलेक्शन एवं ऑनलाईन फीडिंग का कार्य पूर्ण करने एवं मतदाताओं को सही जानकारी उपलब्ध कराकर समस्त फॉर्म प्राप्त करने के निर्देश दिए।

तत्पश्चात मंडलायुक्त द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित डिस्ट्रिक्ट कान्टेक्ट सेन्टर (डी०सी०सी०) का निरीक्षण कर शिकायत पंजिका का अवलोकन कर प्राप्त शिकायतो को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कर मतदाता की यथाआवश्यक सहायता किये जाने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।

भारत के निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित एस.आई.आर. (Special Integrated Revision / विशेष समन्वित पुनरीक्षण) अभियान के अंतर्गत मतदाता सूची को अद्यतन, सुधारित एवं पूर्णतया शुद्ध बनाने के लिए चलाए जा रहे व्यापक अभियान में शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण करने वाले बी.एल.ओ. एवं उनके सुपरवाइज़रों को आज जिला पंचायत सभागार कलेक्ट्रेट में सम्मानित किया गया।

यह सम्मान समारोह मंडलायुक्त सहारनपुर डॉ. रूपेश कुमार एवं जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा की संयुक्त उपस्थिति में आयोजित हुआ। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने अभियान के दौरान अत्यंत निष्ठा, समयबद्धता और जिम्मेदारी के साथ कार्य निष्पादन करने वाले कार्मिकों को प्रशस्ति-पत्र एवं शॉल उडा कर उनका मनोबल बढ़ाया। मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार ने कहा कि मतदाता सूची का अद्यतन कार्य लोकतंत्र की नींव है।

सही एवं पूर्ण मतदाता सूची ही प्रत्येक नागरिक को मतदान के अपने संवैधानिक अधिकार का उपयोग सुनिश्चित करती है। उन्होंने कहा कि बी.एल.ओ. एवं सुपरवाइज़र इस प्रक्रिया के सबसे महत्वपूर्ण स्तंभ हैं, जो घर–घर जाकर मतदाता सूची की सत्यता सुनिश्चित करते हैं।

Leave a Comment