मुजफ्फरनगर- पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा को पन्नी से लपेटे जाने से जाट महासभा में नाराज़गी। जनपद के गाँव परासौली के पास स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा स्थापित की गई है। किसान बोले अभी तक मूर्ति का अनावरण क्यों नहीं हो पाया।

जाट महासभा ने एकत्रित होकर आज जिलाधिकारी उमेश मिश्रा से मिलकर ज्ञापन सौंपा और ज्ञापन के माध्यम से मांग की आगामी 19 जनवरी तक उक्त मूर्ति से पन्नी हटवाकर शिलान्यास कर दें अन्यथा जाट महासभा स्वयं यह कार्य करेगी।













