मुज़फ्फरनगर- साल 2025 के अंतिम दिन खाटूश्यामजी की भजन संध्या में भक्तिरस में डूबे श्रद्धालु, नगर के नई मंडी में 40वां श्री श्याम वंदना शरद ऋतु महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
मुज़फ्फरनगर के नई मंडी स्थित रामलीला भवन में भजन संध्या का आयोजन किया गया। बाबा श्याम के भजनों में भक्तजन थिरकते दिखाई दिए। श्याम बाबा फूलों के श्रृंगार में सजकर बहुत मनमोहक लग रहे थे।
आज के कार्यक्रम के मुख्य यजमान समाज सेवी भीमसेन कंसल ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अथिति के रूप में पूर्व विधायक अशोक कंसल, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, व्यापारी नेता संजय मित्तल, अंकुर दुआ, भाजपा नेता विशाल गर्ग, अरविंद बंसल मिर्च वाले, अरुण गर्ग पेपर वाले, राजीव गर्ग गायत्री ज्वेलर्स, दिनेश मित्तल टीनू भाई एवं संजीव अग्रवाल रहे।
भिवानी से आये हुए भजन गायक अनुराग मित्तल एवं साज की दुनिया के बेताज बादशाह नरेश पुनिया ने बाबा को और बाबा के प्रेमियों को खूब रिझाया बाबा के प्रेमियों से पूरा पंडाल भरा हुआ था। श्याम बाबा के प्रेमियों ने जाने वाले साल का आखरी पल और आये हुए नये साल का पहला पल बाबा के दरबार मे झूमते हुए व्यतित किया।
आयोजक श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति के मनीष अग्रवाल, संदीप गर्ग, जय भगवान बंसल,अचिन सागर गर्ग, विदित गुप्ता, अचिन बंसल, राजीव गर्ग, अचिन जिंदल, विकास गोयल, नरेंद्र गर्ग,संजीव गर्ग, हर्षित अग्रवाल,प्रांशु बंसल, दीपांशु गर्ग, अनुराग गोयल,अवि गोयल, लोकेश बंसल, अमित सिंघल, राजेश कर्नवाल, गौरव गर्ग एवं सभी एकादशी सदस्य उपस्थित रहे।
मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email- muzaffarnagarviews@gmail.com














