मुजफ्फरनगर- गांधी कॉलोनी लिंक रोड स्थित देवोपम किड्स गार्डन के प्रतिभावान बच्चों ने नई मंडी के जी.सी. पब्लिक स्कूल में आयोजित स्पोर्ट्स मीट में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करते हुए नन्हे खिलाड़ियों ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त कर पदक झटके।
बच्चों के इस शानदार प्रदर्शन ने वहां मौजूद अतिथियों और अभिभावकों को आश्चर्यचकित कर दिया। इस गौरवपूर्ण अवसर पर स्कूल की प्रिंसिपल नेहा अरोरा, शिक्षिका मोनिका और शिवानी मौजूद रहीं। उन्होंने विजेता बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया और उज्जवल भविष्य की कामना की।
मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email: muzaffarnagarviews@gmail.com














