देवोपम किड्स में गुरु नानक देव की जयंती पर्व पर स्कूल प्रांगण सजाया गया

By muzaffarnagarviews

Published On:

मुज़फ्फरनगर- देवोपम किड्स गार्डन स्कूल गांधी कॉलोनी में आज दिनांक 03/11/2025 को सिख धर्म के संस्थापक एवं प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी महाराज की जयंती पर स्कूल प्रांगण में गुरु का दरबार सजाया गया ।

सर्वप्रथम स्कूल के नन्हे मुन्हें प्यारे प्यारे बच्चों ने पंच प्यारों का स्वरूप धारण कर स्कूल प्रांगण में प्रवेश किया जहां पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया गया। गांधी कॉलोनी स्थित गुरुद्वारे से भाई हरजीत सिंह, रंजीत सिंह, बहन नेहा कौर ने अपनी मधुर वाणी से सभी बच्चों और टीचर्स व उपस्थित अभिभावकों को श्री गुरु ग्रन्थ साहिब जी के पाठ का श्रवण कराया।

https://www.facebook.com/share/v/16wWd9AisF

गुरु नानक देव जी महाराज का प्रसिद्ध उपदेश है- “एक ओंकार सतनाम, करता पुरख, निर्भउ, निरवैर” यानी ईश्वर एक है, उसका नाम सत्य है, वह सृष्टि का रचयिता है, वह निर्भय है और सबके प्रति निरवैर है। स्कूल प्रिंसिपल नेहा अरोरा ने सभी बच्चों को हमेशा सत्य बोलने और सबके प्रति दया भाव रखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को कडाह प्रसाद वितरित किया गया।

Leave a Comment

Related News