X
मुजफ्फरनगर- गांधी कॉलोनी स्थित ‘द लर्निंग ट्री स्कूल’ में बच्चों के दंत स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक विशेष डेंटल चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में डॉ. नितिका अरोरा शर्मा (BDS) ने बच्चों की दंत जांच की और उन्हें दांतों की देखभाल के महत्वपूर्ण उपायों के बारे में बताया।
डॉ. नितिका ने बच्चों को दांतों की सफाई, सही ब्रशिंग तकनीक, और पौष्टिक आहार के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नियमित रूप से दांतों की जांच और सही तरीके से ब्रश करना क्यों जरूरी है। साथ ही, बच्चों को अपने दांतों को स्वस्थ रखने के लिए आवश्यक सावधानियों के बारे में भी बताया गया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सुगंधा कपूर ने कहा, “डेंटल चेकअप कैंप बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। हम उन्हें स्वस्थ और खुश रखने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं।
मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email: muzaffarnagarviews@gmail.com














