मुजफ्फरनगर में घना कोहरा, विजिबिलिटी बेहद कम, कई ट्रेन लेट, यातायात प्रभावित

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

मुजफ्फरनगर- घने कोहरे ने पूरे जनपद को आगोश में लिया, दिन में भी लाइट जलाकर निकल रहे हैं वाहन चालक। सवेरे क़रीब 9 बजे तक विजिबिलिटी बेहद कम रही। कोहरे के चलते जहाँ वाहनों की गति कम रही तो कई ट्रेन विलंभ से चलने से यात्री रहे परेशान।

मुजफ्फरनगर में काफ़ी दिनों से मौसम जहाँ साफ़ दिख रहा था वहीं आज सवेरे कोहरे की सफ़ेद चादर से लिपटा नगर क्षेत्र जनजीवन को प्रभावित कर रहा था। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी से मैदानी क्षेत्रों में पहले ही ठंड बढ़ चुकी है। तो वहीं कोहरे के कारण विजिबिलिटी भी बेहद कम देखी गयी है। वाहनों की रफ्तार एकदम थमी हुई नजर आ रही है, वाहन चालकों को बहुत ही धीमी गति से अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है। कोहरे की वजह से दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है, जिससे पुलिस और प्रशासन सतर्क हो गए हैं।

तापमान में आई गिरावट

मौसम की बात करें तो आज का तापमान 7 डिग्री है, जो पिछले कई दिनों के बाद पहली बार इतना नीचे गिरा है। पिछले कुछ दिनों में तापमान 12 से 16 डिग्री के बीच चल रहा था, लेकिन आज के घने कोहरे और सर्दी के कारण तापमान में अचानक गिरावट आई है।

राजधानी दिल्ली में कोहरे का कहर शुरू हो गया है। बुधवार को घने कोहरे से कई उड़ानों पर भी असर देखने को मिला। जिसके बाद आज यानी 26 दिसंबर को भी दिल्ली एनसीआर घना कोहरे में लिपटा हुआ है। जिसका असर यातायात पर भी देखने को मिलने लगा है। भारतीय रेलवे के ताजा अपडेट के मुताबिक, घने कोहरे के कारण देश के विभिन्न हिस्सों से दिल्ली आने वाली 18 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। रेलवे ने देरी से चल रही ट्रेनों की लिस्ट जारी की है।

मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा

मुजफ्फरनगर में भी काफ़ी ट्रेन देरी से चल रही है जिसके चलते मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर भी यात्री ठंड और कोहरे के बीच ट्रेन आने की प्रतीक्षा कर रहे है। नौचंदी एक्सप्रेस क़रीब 1 घंटा 20 मिनट की देरी से चल रही है। तो कई ट्रेन 15 मिनट के आसपास विलम्ब हो रही है।

Leave a Comment

Related News