मुज़फ़्फ़रनगर में खनन माफियाओं पर शिकंजा कसना शुरू हुआ। एसडीएम सदर और खनन अधिकारी ने संयुक्त रूप से की छापेमारी, शेरपुर इलाके में चल रहे अवैध खनन से टीम ने 3 डंफर पकड़े गए।

खनन माफियाओं पर शिकंजा– तीनों डंफर को पकड़कर चौकी में किए गए खड़े। जौली रोड पर काफ़ी दिनों से बेखौफ चल रहे खनन पर भी कार्रवाई का डंडा, टीम ने अवैध खनन कर मिट्टी ले जा रही दो ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ी, प्रशासन की कार्रवाई से खनन माफियाओं में मचा हड़कंप। मुज़फ़्फ़रनगर में काफ़ी दिनों से चल रहा है मिट्टी का अवैध खनन का काला कारोबार, जौली रोड पर रात-दिन चल रहा था मिट्टी का अवैध खनन, खनन माफियाओं ने जेसीबी मशीन से धरती का सीना फाड़कर इलाके के कई खेतों में कर दिए हैं बड़े-बड़े गड्ढे, बताया जा रहा है प्रभावी कार्रवाई ना होने की वजह से इलाके में पनपे कई खनन माफिया।













