मुजफ्फरनगर- सिविल बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी वर्ष 2025 के लिए 20 दिसम्बर 2024 को हुए चुनावों की मतगणना आज सवेरे 8 बजे से शुरू हुई। मतगणना शाम तक सम्पन्न हुई जिसमें अध्यक्ष पद पर सुनील कुमार मित्तल तो महासचिव पद पर राज सिंह रावत विजयी हुए। सभी विजयी प्रत्यशियों का फूल मालाओं से किया गया स्वागत।

सिविल बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के हुए चुनाव की मतगणना पूर्ण हो गयी है। जिसमें सुनील कुमार मित्तल 224 मतों के साथ अध्यक्ष बने तो राज सिंह रावत 193 मतों को पाकर महासचिव पद पर काबिज़ हुए। उपाध्यक्ष पद संजय शर्मा 236 पद से विजयी हुए। सहसचिव प्रशासन अभिषेक खन्ना बने जबकि सहसचिव पुस्तकालय पद प्रवीण कुमार संगल के नाम हुआ। राधेश्याम गर्ग 232 मत प्राप्त कर कोषाध्यक्ष बन गए हैं। अनिता रानी, चंद्र प्रकाश जैन, कुलदीप सिंह, राजेन्द्र कुमार, सोहन लाल व विजय कुमार वरिष्ठ सदस्य बने। तो वहीं कु. अनु, कृष्ण पाल, नैना त्यागी, राकेश कुमार, संजीव कुमार कंसल व सुनील कुमार कनिष्ठ सदस्य बने।

















