मुजफ्फरनगर- तावली सहकारी समिति में भ्रष्टाचार; एमडी पर रिश्वतखोरी और अभद्रता के लगे गंभीर आरोप

By प्रशांत खत्री

Published On:

Date:

मुजफ्फरनगर- जनपद के गांव तावली स्थित प्रारंभिक कृषि ऋण सहकारी समिति में भारी अनियमितताओं और भ्रष्टाचार का मामला गर्मा गया है। जिला पंचायत वार्ड नंबर-17 के सदस्य सत्येंद्र बालियान के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और समिति के एमडी संजीव कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। किसानों का आरोप है कि एमडी पिछले 7 वर्षों से एक ही जगह जमे हुए हैं और किसानों का आर्थिक व मानसिक शोषण कर रहे हैं।

जिला पंचायत सदस्य सत्येंद्र बालियान ने जिलाधिकारी को सौंपे प्रार्थना पत्र में सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि एमडी संजीव कुमार लोन रिन्यूअल करने के नाम पर 5000 रुपये और लोन की सीमा (Limit) बढ़ाने के नाम पर 3000 रुपये की अवैध वसूली करते हैं। इतना ही नहीं, आरोप है कि मोटी रिश्वत लेकर उन लोगों को भी धड़ल्ले से लोन बांटा गया है जो अन्य बैंकों में पहले से ही ‘डिफॉल्टर’ घोषित हो चुके हैं।

किसानों का कहना है कि एमडी की मनमानी यहीं नहीं रुकती। ऋण की पूरी अदायगी करने के बावजूद किसानों के खातों में जबरन अतिरिक्त ब्याज जोड़ा जा रहा है। इस मामले की शिकायत पहले भी विभाग में की गई थी, जिस पर 25 फरवरी 2026 को जांच अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। लेकिन आरोप है कि एमडी ने जांच में सहयोग करने के बजाय अभद्रता की और अधिकारी को बैरंग वापस लौटना पड़ा।

वीमेन डे पर डॉ गीतिका मारवाह ने प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं के लिए दिया संदेश

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच कराई जाए। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि भ्रष्ट कार्यप्रणाली पर लगाम नहीं लगी और किसानों को राहत नहीं मिली, तो वे बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News