लखनऊ- दिसम्बर माह जैसे जैसे आगे बढ़ रहा है मौसम में ठंडक होने लगी है हालांकि अभी दिन में मौसम काफ़ी हदतक अच्छा बना हुआ है सूर्य की तपिश से मौसम दिन में नियंत्रित है जबकि सुबह और शाम में सर्द हवाएं ठंड का अहसास कराने लगी हैं। दिसंबर महीने की शुरुआत होते ही ठंड में धीरे-धीरे इजाफा होने लगा है।
रात का पारा तेजी से नीचे लुढ़क रहा है। हालांकि अधिकतम तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं दर्ज की गई है। पूर्वी यूपी के तराई क्षेत्रों में कहीं-कहीं पर घना कोहरा छाने की संभावना जताई है।
तो वहीं आगामी 11 और 12 दिसंबर को भी प्रदेश में मौसम साफ रहने के साथ ही सुबह के समय कहीं-कहीं पर मध्यम कोहरा छाने की संभावना जताई गई है। प्रदेश में बरेली में सबसे कम 6.8℃ न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने गुरुवार को बलरामपुर, कुशीनगर व गोरखपुर समेत कई जिलों के कुछ स्थान पर घना कोहरा होने की संभावना जताई है।














