मुज़फ्फरनगर में रात का पारा गिरने के साथ ठंड ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। नवंबर माह की तारीखें जैसे जैसे आगे बढ़ रही हैं उत्तर प्रदेश के कई जिलों में ठंड बढ़ने लगी है। पिछले 2-3 दिनों मौसम ने अचानक से करवट ले ली है। दिनभर गर्मी का एहसास होने के बाद सुबह-शाम की ठंड अपना असर दिखाने लगी है। शुक्रवार को 8 डिग्री न्यूनतम पारे के साथ कानपुर शहर सबसे ठंडा रहा। तो वहीं मुज़फ्फरनगर, मेरठ व आगरा समेत कई जिलों में रात्रि का तापमान 10 डिग्री के आसपास बना रहा।
मुज़फ्फरनगर- पिछले 3 दिनों में रात्रि का तापमान अचानक से लुढ़कने लगा है और सर्द हवाओं का एहसास कर रहे लोग अलाव का सहारा लेने लगे हैं। जुग्गी-झोपड़ियों में जीवन यापन करने वाले लोग अलाव के सहारे ही ठंड से अपना बचाव करते हैं। मौसम विभाग की माने तो अगले 2-3 दिनों में यूपी के जिलों में दिन और रात के तापमान और गिरावट आने के आसार हैं।

बाजारों में शाम को हो जाता सन्नाटा
मुज़फ्फरनगर का बाज़ार वैसे तो छोटा सा है जहाँ शाम को रौनक हो जाया करती थी आजकल शाम होते-होते बाजार खाली हो जाते हैं। शाम को निकलने वाला ग्राहक दिन में निकलने लगा है जिसके चलते आज दिनभर नगर के कई क्षेत्रों में जाम भी लगा रहा।
गर्म कपड़ों की मांग
जैसे जैसे ठंडी हवाओं से रात में तापमान लुढ़क रहा है वैसे वैसे गर्म कपड़ों की मांग भी बाजारों में अचानक से बढ़ने लगी है।














