X
गोरखपुर- लगातार लोगों की समस्याओं को सुनकर सुलझाने की तरफ़ ध्यान देते सीएम। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज रविवार सुबह भी गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन में आए लोगों से मुलाकात की। सबकी समस्या सुनकर सीएम ने कहा कि वह किसी के भी साथ अन्याय नहीं होने देंगे। हर पीड़ित की समस्या का निराकरण किया जाएगा, सबको न्याय मिलेगा। इसे लेकर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी की समस्या का शीघ्रता से गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।


















