मुज़फ्फरनगर- नगर के गाँधी कॉलोनी स्थित देवोपम किड्स गार्डन स्कूल में क्रिसमस का आयोजन बहुत ही सुंदर और श्रद्धापूर्वक किया गया। इस दौरान बच्चों को गिरजाघर में प्रार्थना किये जाने के संबंध में जानकारी भी दी।
स्कूल प्रिंसिपल नेहा अरोरा ने सभी बच्चों को बताया कि हमे सभी धर्मो का सम्मान करना चाहिए। क्रिसमस का आयोजन ईसाई धर्म को मानने वाले हमारे भाई और बहन अपने इष्ट ईसामसीह की याद में सेलिब्रेट करते हैं। इस दिन उनके धार्मिक स्थल गिरजाघर में विशेष प्रेयर का आयोजन किया जाता है।

स्कूल के कुछ बच्चों ने संता का प्रतीक रूप धारण कर अन्य बच्चों को स्वीट्स, टॉफी, चाकलेट और गिफ्ट दिए। सभी बच्चों ने मैरी क्रिसमस टू ऑल बोल कर संपूर्ण विश्व की मंगल कामना कर कार्यक्रम का समापन किया।














