मुजफ्फरनगर- बहावलपुर समाज की एक बैठक गाँधी कॉलोनी के द लर्निंग ट्री स्कूल में आयोजित की गई। जिसमें समाज को एकजुट करने का संकल्प लिया गया। साथ ही आगामी 13 अप्रैल को बहावलपुरी दिवस मनाया जाएगा। बच्चों के प्रोग्राम व गेम्स आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
बहावलपुर समाज लगातार सामाजिक कार्य करता रहता है, होली मिलन से लेकर पारिवारिक स्नेह मिलान तक एक से एक भव्य कार्यक्रम पहले भी समाज द्वारा मुजफ्फरनगर में किये जा चुके हैं। इस वर्ष 13 अप्रैल को बहावलपुरी दिवस के रूप में भव्य पारिवारिक स्नेह मिलन कार्यक्रम किया जा रहा है।

जिसमें बच्चों के कार्यक्रम किये जायेंगे। जो बच्चे प्रतियोगिता में हिस्सा लेना चाहते हैं वह 20 मार्च तक अपना नाम इन नंबरों पर लिखवा सकता है। संजय आहूजा- 8630973339, योगेश शर्मा- 8755555575, भारत कटारिया- 9837434751, डॉ राहुल अरोरा- 9927100101 आदि नंबरों पर नाम लिखवा सकते हैं। बच्चों को आकर्षक उपहार भी समाज मे द्वारा दिये जायेंगे। साथ ही उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर भी सम्मानित किया जाएगा।
बैठक में बच्चों के एक से एक परफॉर्मेंस के साथ साथ गेम्स और पारिवारिक स्नेह मिलन के आयोजन का निर्णय लिया गया। जिसके पश्चात रात्रि भोज भी किया जाएगा। बैठक में सुनील ग्रोवर, अश्वनी रहेजा, प्रशांत खत्री, सूरज पाहूजा, सत्यम अरोरा, योगेश अरोरा, पंकज लूथरा, अरुण अरोरा, सागर अरोरा, शेखर लूथरा, पवन अरोरा, संजय सरदाना व पुनीत रल्हन आदि सदस्य उपस्थित रहे।
मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email: muzaffarnagarviews@gmail.com













