देवोपम किड्स में बाल दिवस का आयोजन, बच्चों ने खेले मनोरंजक खेल

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

मुज़फ्फरनगर- गाँधी कॉलोनी के देवोपम किड्स गार्डन में 14 नवंबर बाल दिवस के अवसर पर बच्चों के लिए अनेक प्रकार के मनोरंजक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

सर्वप्रथम स्कूल प्रिंसिपल नेहा अरोरा द्वारा बाल दिवस के शुभ अवसर पर सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अपना आशीर्वाद दिया और बच्चों को बताया कि बाल दिवस हमारे देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की स्मृति में प्रतिवर्ष उनके जन्मदिन के अवसर पर मनाया जाता है।

न्यू इंडिया वेलफेयर ट्रस्ट के फैशन शो में आज युवतियां व युवक बिखेरेंगे अदाओं के जलवे

https://www.facebook.com/share/v/1BsoJryEzk

सबसे पहले स्कूल प्रांगण में बच्चों के लिए बने चिड़ियाघर में सभी बच्चों को घुमाया गया। जहां कई तरह के जानवरों के बारे मे उन्हें बताया गया। इसके बाद अलग अलग ग्रुप्स में सभी बच्चों के लिए कई प्रकार के मनोरंजक खेलो का आयोजन किया गया। जहां सभी बच्चों ने खूब मस्ती की।
इसके पश्चात सभी टीचर्स ने सभी बच्चों को अनेक प्रकार के गिफ्ट्स दिए और सभी बच्चों ने फ्रेंच फ्राइज और फ्रूट जूस का आनंद लिया।

Leave a Comment

Related News