मुज़फ़्फ़रनगर में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर हमले का मामला- गौकश प्रधान समेत सैंकड़ों पर मुकदमा, देर रात दर्ज़ हुई FIR

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

मुज़फ्फरनगर- चरथावल क्षेत्र के बधाई कलां गांव में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर हमला और गौकशी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पुलिस ने देर रात बधाई कलां के ग्राम प्रधान धर्मेंद्र और उसके कई नामजद साथियों के साथ सैकड़ों अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

क्या है पूरी मामला?

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली थी कि गांव की गौशाला में अवैध गौकशी हो रही है। जब वे मौके पर पहुंचे, तो वहां मौजूद लोगों ने धारदार हथियारों से उन पर हमला कर दिया। इस हमले में कई कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

ग्राम प्रधान पर आरोप

बजरंग दल के जिला संयोजक ने गौशाला के संचालक और ग्राम प्रधान धर्मेंद्र पर गौकशी कराने का आरोप लगाते हुए कहा कि गौशाला में लंबे समय से अवैध रूप से गौकशी की जा रही थी, जिसकी शिकायत पहले भी की गई थी।

पुलिस का एक्शन

चरथावल थाना पुलिस ने ग्राम प्रधान धर्मेंद्र और उसके सहयोगियों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, घटना की जांच जारी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

हमले के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल में प्रदर्शन कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा था कि गौकशी की घटनाओं पर रोक लगाने और दोषियों को सख्त सजा देने तक उनका विरोध जारी रहेगा।

Leave a Comment

Related News