शीतलहर से बचाव के लिए शासन के निर्देश पर कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने सैकड़ों जरूरतमंदो को किये कम्बल वितरण

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

मुजफ्फरनगर- पुरकाजी ब्लॉक के 43 गांव के गरीब परिवारों को ठंड से बचाव हेतु शासन के निर्देश पर कंबल वितरण किये गए।

कैबिनेट मंत्री व पुरकाजी विधायक अनिल कुमार ने अपनी विधानसभा के 43 गांवों में आज सुबह बरला के गेस्ट हाउस पर गरीबों को कंबल बांटे। इस दौरान एसडीएम सदर निकिता शर्मा व तहसीलदार सदर राधेश्याम गौड़ भी कंबल वितरण कार्यक्रम में मौजूद रहे। बताया जा रहा है आज 43 गांवों के 700 गरीब जरूरतमंद परिवारों को बांटे गए कंबल, कंबल वितरण में कानूनगो ऐनुल हसन, पटवारी संजीव शर्मा सहित लोकदल के नेता भी मौजूद रहे।

Leave a Comment

Related News