मुजफ्फरनगर में स्वामी मौर्य का पुतला दहन विफल, पुलिस ने छीना पुतला

By muzaffarnagarviews

Published On:

मुजफ्फरनगर- स्वामी प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया पर वायरल एक बयान में सनातन धर्म के प्रमुख देवी-देवताओं भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और भगवान गणेश को ‘सामान्य’ बताकर अपमानित करने का आरोप लगा। रविवार को हिन्दू सुरक्षा सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत राजूदास के निर्देश पर शिव चौक पर कार्यकर्ताओं ने स्वामी मौर्य का पुतला दहन करने की योजना बनाई। जिलाध्यक्ष शैकी धीमान के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्र हुए और नारेबाजी शुरू की।

जैसे ही कार्यकर्ता पुतला लेकर शिव चौक से झांसी की रानी पर जलाने की तैयारी कर रहे थे, सिविल लाइन थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पुतला छीन लिया। जुलूस झांसी रानी की ओर बढ़ रहा था, लेकिन पुलिस की इस कार्रवाई से कार्यकर्ता स्तब्ध रह गए।

पुलिस के हस्तक्षेप के बावजूद कार्यकर्ताओं ने ‘स्वामी प्रसाद मौर्य मुर्दाबाद’, ‘भारत माता की जय’ और ‘सनातन धर्म जिंदाबाद’ के नारे लगाए। इस घटना ने स्थानीय स्तर पर तनाव बढ़ा दिया। पुतला दहन विफल होने के बाद कार्यकर्ता नगर कोतवाली पहुंचे और स्वामी मौर्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। संघ ने मौर्य के बयान को हिंदू भावनाओं के खिलाफ बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की।

Leave a Comment

Related News