भारतीय मानक ब्यूरो देहरादून शाखा कार्यालय द्वारा कार्यशाला का आयोजन

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

मुज़फ्फ़रनगर- भारतीय मानक ब्यूरो देहरादून शाखा कार्यालय (Bureau of Indian Standards – BIS), उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में “मानक महोत्सव” का आज एक निजी स्कुल में भव्य आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य जन सामान्य में गुणवत्ता, मानकीकरण और सतत विकास लक्ष्यों (S D G -17 )के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती इंदू सिद्धार्थ (एसपी क्राइम) एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती सपना कुमार की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेषता प्रदान की। विद्यालय परंपरानुसार मुख्य अतिथियों का स्वागत पौधा देकर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं गणेश वंदना से हुआ।

विद्यार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी तथा साथ ही मानकों की उपयोगिता एवं महत्व को प्रदर्शित करते हुए एक स्किट के माध्यम से लोगों को जागरूक करते हुए उत्सव का माहौल जीवंत कर दिया। मुख्य अतिथि श्रीमती इंदू सिद्धार्थ (एसपी क्राइम) ने विद्यार्थियों को साइबर क्राइम और ऑनलाइन सुरक्षा से संबंधित एक वीडियो दिखाया, जिसमें उन्होंने डिजिटल युग में सुरक्षित और जागरूक उपभोक्ता बनने की उपयोगी जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने 5 गोल्डन नियम बताएं जिनको अपना कर हम एक सजग और सुरक्षित उपभोक्ता बन सकते हैं। भारतीय मानक ब्यूरो के सदस्यों राजीव कुमार वर्मा (जिला कोऑर्डिनेटर) साथी सदस्य शुचि द्विवेदी,पूनम वत्स, आशीष वर्मा (रिसोर्स पर्सन) ने विद्यालय प्रबंधन को सफल आयोजन हेतु बधाई दी और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

Leave a Comment

Related News