मातृ शक्ति को समर्पित रक्तदान शिविर में रक्तदानियों ने किया रक्तदान

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

मुज़फ्फ़रनगर- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिले में रक्तदान के क्षेत्र में अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा M G पब्लिक स्कूल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, भाजपा नेता विशाल गर्ग, सभासद सतीश कुकरेजा आदि गणमान्य व्यक्तियों ने पहुंच कर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।

शिविर में लगभग 50 रक्त वीरों एवं रक्त वीरांगनाओं ने रक्तदान कर अपना रक्त मातृशक्ति को समर्पित किया। शिविर में 1/4 से ज्यादा हिस्सा महिलाओं का रहा, जिस कारण यह शिविर अपने लक्ष्य को लेकर सफल रहा क्योंकि शिविर का मेन उद्देश्य ही महिलाओं में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है लगभग 35 महिलाओं ने अपने रक्त की जांच करवाई जिनमें से लगभग 20 स्वास्थ्य व अन्य कारणों से रक्तदान करने से वंचित रह गई।

समर्पित महिला शक्ति की संयोज़िका मनी पटपटिया ने बताया विगत 3 वर्षों से एमजी पब्लिक स्कूल में किसी न किसी अवसर पर समर्पित परिवार द्वारा रक्तदान शिविर लगाया जाता है जिसमें एमजी पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग सहित पूरे M G परिवार का भरपूर सहयोग रहता है
शिविर को सफल बनाने में राखी ग्रोवर, मेघा बाटला, मोनिका सिंघल, अंशु भाटिया, मोनाली पवार व शालिनी आनंद आदि महिला शक्तियो के साथ समर्पित युवा समिति के सभी सदस्यों का सहयोग रहा।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News