अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर हुआ बिलासपुर का इंटर कॉलेज – मंत्री कपिल देव अग्रवाल के अथक प्रयासों से ऐतिहासिक निर्णय

By muzaffarnagarviews

Published On:

लखनऊ/मुज़फ्फरनगर- प्रदेश सरकार ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए मुज़फ्फरनगर जनपद के विलासपुर क्षेत्र में स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज का नाम “लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, विलासपुर, मुज़फ्फरनगर” कर दिया है।

इस नामकरण का श्रेय प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल के सतत प्रयासों को जाता है। मंत्री कपिल देव ने दिनांक 06.05.2025 को अपर मुख्य सचिव, माध्यमिक शिक्षा विभाग को प्रेषित अपने पत्र में विशेष रूप से आग्रह किया था कि विद्यालय का नाम परिवर्तन कर लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी के नाम पर किया जाए। मंत्री कपिल देव के इस पत्र और उनके निरंतर प्रयासों पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए शासन ने आज यह ऐतिहासिक निर्णय लिया है।

अहिल्याबाई होल्कर जी भारतीय इतिहास की महान विभूति रही हैं, जिन्होंने अपने पराक्रम, त्याग, परोपकार और प्रशासनिक कुशलता से समाज में अमिट छाप छोड़ी। उनके नाम पर विद्यालय का नामकरण निश्चित ही छात्राओं और समाज को प्रेरणा देगा।

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार और विशेषकर मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी का आभार व्यक्त करता हूँ कि मेरे द्वारा उठाए गए इस प्रस्ताव को स्वीकार कर इसे मूर्त रूप दिया गया। यह विद्यालय अब अहिल्याबाई होल्कर जी के आदर्शों से प्रेरित होकर नारी शिक्षा और सशक्तिकरण का केंद्र बनेगा। यह निर्णय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के ‘नारी सशक्तिकरण और शिक्षा’ के संकल्प को और मजबूती प्रदान करता है।”

Advertisement

यह निर्णय न केवल विलासपुर और मुज़फ्फरनगर के लिए, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। आने वाली पीढ़ियाँ अहिल्याबाई होल्कर जी के जीवन मूल्यों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देंगी।

Leave a Comment

Related News