पटना- बिहार की राजनीति से इस वक्त एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चाओं ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक पोस्ट और राजनीतिक गलियारों में जारी सुगबुगाहट ने यह संकेत दिया है कि नीतीश कुमार अपनी मौजूदा भूमिका को बदलकर देश की उच्च सदन (राज्यसभा) का रुख कर सकते हैं। हालांकि, अभी तक जेडीयू या मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
खबरों के अनुसार, नीतीश कुमार ने हाल ही में कुछ ऐसे संकेत दिए हैं जिससे यह कयास लगाए जा रहे हैं कि वे बिहार की सक्रिय मुख्यमंत्री की भूमिका से इतर दिल्ली की राजनीति में बड़ी जिम्मेदारी निभा सकते हैं। दरअसल, नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री, विधान परिषद सदस्य और लोकसभा सदस्य रह चुके हैं, लेकिन उन्होंने कभी राज्यसभा का प्रतिनिधित्व नहीं किया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि वे राज्यसभा जाते हैं, तो बिहार में सत्ता के समीकरण पूरी तरह बदल सकते हैं।
अगर नीतीश कुमार दिल्ली का रुख करते हैं, तो बिहार की मुख्यमंत्री की कुर्सी का अगला उत्तराधिकारी कौन होगा, इसे लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। एनडीए गठबंधन के भीतर भी इस संभावित बदलाव को लेकर मंथन जारी है। विपक्ष इस स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए है और इसे जेडीयू की नई रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।
पिछले दो दशक से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास एवं समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है, तथा उसी के बल पर हमने बिहार की और आप सब लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा की है। आपके विश्वास और समर्थन की ही ताकत थी कि बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है। इसके लिए पूर्व में…
— Nitish Kumar (@NitishKumar) March 5, 2026
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सक्रिय राजनीति में अपने अगले कदम का खुलासा कर दिया है। नीतीश कुमार पिछले दो दशकों से बिहार में अपनी सेवा देने के बाद अब संसदीय जीवन के अपने उस पुराने सपने को पूरा करना चाहते हैं, जिसके तहत वे संसद और विधानमंडल के सभी चारों सदनों का हिस्सा बनना चाहते थे। उन्होंने सोशल मीडिया X पर पोस्ट किया है।
मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

















