मुजफ्फरनगर- भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर ‘मेन’ द्वारा ‘रंग पर्व’ (होली) का भव्य आयोजन रविवार, 1 मार्च 2026 को रेलवे स्टेशन स्थित एक बैंकट हॉल में किया गया। कार्यक्रम में परिषद के सदस्यों ने सपरिवार सहभागिता करते हुए प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के साथ रंगोत्सव मनाया।
शाखा अध्यक्ष संजय मिश्रा ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रंगों का यह पर्व समाज में एकता और आत्मीयता को सुदृढ़ करता है। नीतू मिश्रा ने भी सभी उपस्थितजनों को होली की हार्दिक बधाई दी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल रहे। संरक्षक मंडल के हर्षवर्धन जैन (प्रांतीय मार्गदर्शक) एवं आशोक सिंघल (प्रांतीय प्रभारी – राष्ट्रीय पर्व) का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। सायं 7:00 बजे दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम् के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। फूलों की होली, रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ एवं गीत-संगीत ने समां बांध दिया।
कार्यक्रम में पहुँचे अतिथियों का संजय मिश्रा, नवनीत कुमार गुप्ता, नीरज कुमार सिंघल एवं महिला सहभागिता प्रमुख डॉ. अंजलि गर्ग ने स्वागत किया। कार्यक्रम में वीणा वादिनी म्यूजिकल पार्टी ने मधुर गीतों से सभी को मंत्रमुग्ध किया। रेशु गुप्ता, जय कुमार, अनुज वर्मा एवं चित्रा ने अपनी स्वर प्रस्तुति दी। डॉ. अंजलि गर्ग ने “होली में मोहे रंग दे ऐसी सांवरिया” गीत गाकर सभी का मन मोह लिया, वहीं प्रीत वर्धन शर्मा ने हास्य रस की पिचकारी से वातावरण को आनंदमय बना दिया।
मनोज राठी, डॉ. दीपक कुमार गर्ग, विजय वर्मा, रिशु गुप्ता, आशु अग्रवाल, बृज मोहन शर्मा, डॉ. अत्रे, के.पी. राठी, नीरज जी, पृथ्वीवर्धन, राहुल कुशवाहा, राजेंद्र सैनी, पुरुषोत्तम, वीरेंद्र अग्रवाल, अरुण मित्तल, यशपाल अरोरा, धीरज जी, राजीव त्रिखा, मनीष गर्ग, विनीत गुप्ता, राजकुमार गुप्ता सहित भारी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।
अंत में सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का समापन शाखा अध्यक्ष एवं संरक्षक के उद्बोधन तथा राष्ट्रगान के साथ हुआ, तत्पश्चात सभी ने सामूहिक भोज का आनंद लिया। रंग, संस्कृति और समरसता से सराबोर यह आयोजन परिषद की एकता एवं सक्रियता का प्रेरणादायी उदाहरण बना।
मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email: muzaffarnagarviews@gmail.com














