BEAT THE HEAT with Pool Party 🥳
मुज़फ्फरनगर- देवोपम किड्स गार्डन लिंक रोड गांधी कॉलोनी में आज ग्रीष्मकालीन अवकाश से पूर्व कक्षा एलकेजी ओर यूकेजी के सभी बच्चों ने अपनी टीचर्स ओर अपने दोस्तों के साथ बहुत सारे मनोरंजक गेम्स खेले । सबसे पहले सभी बच्चों ने स्विमिंग पूल पार्टी को एंजॉय किया ,डांस किया, वाटर गेम्स खेले।

इसके बाद सभी बच्चों ने बफे लंच का आनंद लिया। और अपने सभी टीचर्स को थैक्स बोला। स्कूल प्रिंसिपल नेहा अरोरा ने सभी बच्चों को उनके समर ब्रेक की शुभकामनाएं देते हुए समझाया कि गर्मी के इस मौसम में हमें तेज धूप में ना तो खेलना चाहिए और ना ही कही बाहर जाना चाहिए।इस मौसम में हमें ज्यादा से ज्यादा हेल्दी डाइट और लिक्विड ड्रिंक लेना चाहिए।














