अयोध्या में 500 वर्षों बाद श्रीराम का तिलकोत्सव आज, उत्साह में डूबे श्रद्धालु

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

अयोध्या में श्रीराम का तिलकोत्सव

राम मंदिर में भगवान श्रीराम का तिलकोत्सव

अयोध्या- तंबू से महल में विराजे रामलला का 500 वर्षों बाद भव्य मंदिर में विराजमान होने के बाद पहली बार उनका विवाह धूमधाम से मनाया जाएगा। अयोध्या में श्रीराम मंदिर में भगवान श्रीराम का 18 नवंबर को होगा तिलकोत्सव। वैदिक रीति-रिवाज़ के साथ होगा प्रभु श्रीराम का तिलकोत्सव। अयोध्या के साथ-साथ जनकपुर में भी उत्साह का माहौल है। घर-घर में मंगलगीत का गायन किया जा रहा है।

जनकपुर से लगभग 300 लोगों का दल अयोध्या आएगा। तिलक चढ़ाने के लिए जनकपुर के हर घर से स्वेच्छा से सामग्री भेजी जा रही है। इस आयोजन में जनकपुर के प्रत्येक निवासी की भावनात्मक और भौतिक भागीदारी होगी। जनकपुर में प्रभु श्रीराम के तिलकोत्सव और विवाह को लेकर स्थानीय लोगों में गहरा उत्साह है। जानकी मंदिर के उत्तराधिकारी रामरोशन दास ने बताया कि प्रथम तिलकोत्सव को लेकर जनकपुर के लोगों में अपार आस्था है।

Leave a Comment

Related News