गूगल मैप के भरोसे फ़िर हादसा, बरेली में कार नहर में गिरी, GOOGLE MAP ने बताया गलत रास्ता

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

हाईटेक होती दिनचर्या- गूगल मैप की लत हादसों को दे रही दावत। नए-नए रास्तों पर शॉर्टकट बताने वाला गूगल मैप इस समय सुर्खियां बटोर रहा है। गूगल मैप के भरोसे लोग अपने गंतव्य स्थल की ओर जा रहे हैं परंतु सावधानी हटते ही दुर्घटनाओं का भी शिकार हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला आज फ़िर आया यूपी के जनपद बरेली में एक कार पीलीभीत रोड़ पर कलापुर नहर में जा गिरी। ग़नीमत रही कि कार सवारों की जान बच गयी।

बरेली- गूगल मैप से लोकेशन देखकर यात्रा करना काफी खतरनाक हो गया है। कुछ दिन पहले अधूरे पुल से कार गिरने पर तीन लोगों की मौत हो गई थी। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक बार फिर गूगल मैप के कारण हादसा हो गया। बरेली के इज्जत नगर थाना इलाके के पीलीभीत रोड स्थित एक कार गूगल मैप के कारण कलापुर नहर में गिर गई। कार में तीन लोग सवार थे। घटना की जानकारी होते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची। पुलिस ने जेसीबी की मदद से कार को नहर से निकलवाया

Leave a Comment

Related News