मुज़फ्फरनगर में मणिकर्णिका घाट पर प्राचीन मंदिरों को तोड़े जाने का विरोध, आप ने सौंपा ज्ञापन

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

मुज़फ्फरनगर में मणिकर्णिका घाट पर प्राचीन मंदिरों को तोड़े जाने का विरोध, आप ने सौंपा ज्ञापन

मुज़फ्फरनगर- काशी के मणिकर्णिका घाट पर प्राचीन मंदिरों को तोड़े जाने के विरोध में मंगलवार को आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर समेत लगभग सभी जनपदों में जिला कलेक्ट्रेट पर एक साथ जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी ने इसे हिंदू आस्था, परंपरा और सनातन संस्कृति पर भाजपा सरकार का सीधा हमला बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में पौराणिक मंदिरों का ध्वस्तीकरण सरकार की असली मानसिकता को उजागर करता है।

आम आदमी पार्टी ने इस मु‌द्दे पर महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। प्रदेशभर में हुए प्रदर्शन के दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ तीखे नारे लगाए और कहा कि मणिकर्णिका घाट केवल एक घाट नहीं, बल्कि हिंदू धर्म और आस्था का सबसे पवित्र केंद्र है, जहां सदियों से अंतिम संस्कार होते आए हैं और जहां से मोक्ष की मान्यता जुड़ी है।

जिला महासचिव अजय चौधरी मुज़फ्फरनगर ने कहा कि यह सब किसी विदेशी आक्रांता के शासन में नहीं, बल्कि भाजपा की मोदी सरकार के दौर में प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में हो रहा है, जो अत्यंत निंदनीय और शर्मनाक है। भविष्य में किसी भी धार्मिक स्थल के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए।

इस दौरान प्रदर्शन में कुलदीप तोमर, संजीव मान, अलीम रोशन, अजय चौधरी, सुशील अहलावत, केसर अली वैभव त्यागी, वरुण शर्मा, मनोज पाल, मनोज पंवार, अजय सिंह बरवाला, लियाकत, वाजिद अली केपी सिंह सोम, चेतन कुमार, आदि उपस्थित रहे।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News