वेल्डिंग का काम करने ईरान गया युवक युद्ध के बीच लापता, घर का इकलौता पुत्र है जीशान

By प्रशांत खत्री

Published On:

Date:

मुजफ्फरनगर- ईरान और इजराइल के बीच जारी भीषण युद्ध की आंच अब मुजफ्फरनगर के घरों तक पहुँचने लगी है। जनपद के विज्ञाना गांव का निवासी 50 वर्षीय जीशान, जो दिसंबर माह में वेल्डिंग के काम के लिए ईरान गया था, युद्ध शुरू होने के बाद से वहां लापता बताया जा रहा है। जीशान अपने परिवार का इकलौता चिराग है और पिछले कई दिनों से परिजनों का उससे कोई संपर्क नहीं हो पाया है।

जिसके चलते उसकी बूढ़ी मां साजिदा और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार अब ऊपर वाले से अपने बेटे की सलामती की दुआ मांग रहा है और सरकार से अपील कर रहा है कि यदि वह वहां संकट में है, तो उसे सुरक्षित घर वापस लाया जाए। अमेरिका इजरायल के संयुक्त हमले से ईरान दहला हुआ है। जिसके चलते बहुत से देशों के लोग या तो ईरान में फंसे हुए हैं या फिर किसी संकट में है।

मुजफ्फरनगर जनपद के विज्ञाना गांव का निवासी एक युवक जीशान भी इस समय ईरान में लापता बताया जा रहा है। जिसको लेकर जीशान के परिजनों में दहशत का माहौल है। जीशान अपने घर का इकलौता चिराग है जो 16 दिसंबर को वेल्डिंग का काम करने के लिए ईरान गया था। परिजनों का कहना है कि युद्ध से पहले जीशान से उनकी फोन पर बात हुई थी लेकिन युद्ध शुरू हो जाने के बाद जीशान से उनका कोई संपर्क नहीं हो पाया है।

खाड़ी देशों में फंसे मुजफ्फरनगर के हजारों लोगों की सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। प्रशासन ने जिला कलेक्ट्रेट में एक इमरजेंसी कंट्रोल रूम स्थापित किया है, ताकि पीड़ित परिवार अपनों की जानकारी साझा कर सकें। जीशान के परिजनों का कहना है कि युद्ध से पहले हुई बातचीत में वह ठीक था, लेकिन अब वहां के बिगड़ते हालात और संयुक्त हमलों की खबरों ने उनकी दहशत बढ़ा दी है। स्थानीय प्रशासन और परिजन लगातार जीशान की लोकेशन और खैरियत जानने की कोशिशों में जुटे हैं।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News