रामराज में दिनदहाड़े युवक की गोलियां बरसाकर हत्या, बहसूमा पुलिस कार्यवाही में जुटी

By प्रशांत खत्री

Published On:

Date:

मेरठ/रामराज- जनपद के थाना बहसूमा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रामराज कस्बे में आज दिनदहाड़े हुई एक हत्या की वारदात से सनसनी फैल गई। हमलावरों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, थाना बहसूमा के रामराज इलाके में पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति को गोली मार दी गई है। सूचना मिलते ही थाना पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुँची और लहूलुहान हालत में पड़े युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, वहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस की पूछताछ में मृतक की पहचान सुरेंद्र उर्फ सुनील के रूप में हुई है, जो रामराज का ही रहने वाला बताया जा रहा है। दिनदहाड़े हुई इस हत्या ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस मामले में पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक के परिवार द्वारा तहरीर दे दी गई है। पुलिस ने सुसंगत और कठोर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं और विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News