मुज़फ्फरनगर के एसडी पब्लिक में कार्यशाला का आयोजन, अभिभावकों, बच्चों व शिक्षकों में हो सामंजस्य

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

मुज़फ्फरनगर- नगर के पटेल नगर स्थित एसडी पब्लिक स्कूल सीनियर विंग में आज एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के चयनित शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यशाला का विषय छात्रों में मानसिक स्वास्थ्य व कल्याण को बढ़ावा देना रहा।

प्रमोटिंग मेंटल हेल्थ एंड वैलनेस अमोंग स्टूडेंट्स

विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य एवं समग्र विकास को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सीबीएसई कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम के अंतर्गत “प्रमोटिंग मेंटल हेल्थ एंड वैलनेस अमोंग स्टूडेंट्स” विषय पर एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रिसोर्स पर्सन के रूप में डॉ सुनीता शर्मा प्राचार्य (निर्मल आश्रम ज्ञान दान अकादमी ऋषिकेश) उपस्थिति रही।

अनुभवी शिक्षकों से मिला ज्ञान

बताया जा रहा है कि डॉ सुनीता शर्मा को शिक्षा एवं शैक्षिक नेतृत्व में 25 वर्षों से अधिक अनुभव है। वह सीबीएसई की रिसोर्स पर्सन केवीएस की गेस्ट ट्रेनर तथा ट्रेनर की ट्रेनर्स के रूप में जानी जाती हैं। साथ ही साथ कार्यक्रम में डॉ हर्षवर्धन वर्मा भौतिक विज्ञान शिक्षक डीडीपीएस बिजनौर उपस्थित रहे, जिन्हें 12 वर्षों का शैक्षिक अनुभव है तथा 14 से अधिक सत्र संचालित कर चुके हैं।

कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण करके किया गया। विद्यालय डायरेक्टर श्रीमती चंचल सक्सेना, प्रधानाचार्य श्रीमती भारती तिवारी ,उप प्रधानाचार्य शिव कुमार शर्मा, इंचार्ज सीनियर विंग शशिकांत शर्मा, इंचार्ज मिडल विंग श्रीमती गीता मित्तल, इंचार्ज जूनियर विंग डॉ रचना जैन द्वारा पौधा भेंट करके रिसोर्स पर्सन डॉ सुनीता शर्मा एवं डॉ हर्षवर्धन वर्मा जी का भावपूर्ण स्वागत किया गया।

यह भी देखें- आज से रोजाना चलेगी मुज़फ्फरनगर से खाटूश्यामजी के लिए बस, रोडवेज ARM ने दी जानकारी

इस कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों को छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें सकारात्मक वातावरण प्रदान करने के प्रभावित तरीकों पर मार्गदर्शन देना है। कार्यक्रम में बताया गया कि आज के समय में बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना अत्यंत आवश्यक हो गया है।

कार्यक्रम में विशेषज्ञों द्वारा यह स्पष्ट किया गया कि मेंटल इलनेस कोई व्यक्तिगत असफलता नहीं है बल्कि यह एक सामान्य समस्या हो सकती है जिसका समय पर समाधान संभव है कम्युनिकेशन हर समस्या की कुंजी है इसलिए माता-पिता, बच्चों एवं शिक्षकों के बीच अच्छा संबंध होना चाहिए।

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email- muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News