मुजफ्फरनगर के पुरबालियान में मेगा हेल्थ शिविर का आयोजन, सीएमओ ने किया उद्घाटन

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

मुज़फ्फरनगर- उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत ‘सम्पूर्ण सुरक्षा केन्द्र’ द्वारा सोमवार को शाहपुर ब्लॉक के ग्राम पुरबालियान में एक विशाल मेगा हेल्थ शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने फीता काटकर किया और स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता पर जोर दिया। इस अवसर पर पीएचसी इंचार्ज डॉ. प्रियंका, एआरटी एमओ डॉ. मुजीबुर्रहमान और दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरज कुमार सहित विभिन्न विभागों के विशेषज्ञों ने अपनी सेवाएं दीं।

शिविर के दौरान ग्रामीणों को एक ही छत के नीचे व्यापक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं, जिसमें जनरल हेल्थ चेकअप के साथ-साथ एचआईवी, सिफलिस, हेपेटाइटिस B और C, मलेरिया, टाइफाइड और टीबी जैसी गंभीर बीमारियों की मुफ्त जांच की गई। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच (ANC), बच्चों का टीकाकरण और किशोर-किशोरियों को स्वास्थ्य परामर्श भी दिया गया। त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. इस्तखार और ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. हर्ष ने भी बड़ी संख्या में आए लाभार्थियों का परीक्षण कर दवाइयां वितरित कीं।

इस सफल आयोजन में शाहपुर सीएचसी इंचार्ज डॉ. ओ.पी. जायसवाल और संपूर्ण सुरक्षा मैनेजर साजिद अली की टीम का विशेष सहयोग रहा। शिविर में परामर्शदाता नवीन सिंह, शैली शर्मा, शोभित कुमार और संध्या शर्मा सहित भारी संख्या में स्वास्थ्य कार्यकर्ता, एएनएम और आशाएं उपस्थित रहीं। स्वास्थ्य विभाग की इस पहल से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को घर के पास ही विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह और महत्वपूर्ण जांचें मुफ्त उपलब्ध हो सकीं, जिसकी ग्रामीणों ने सराहना की।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News