​पुरकाजी में उमड़ा जनसैलाब- गणतंत्र दिवस पर निकला पश्चिम यूपी का सबसे बड़ा ट्रैक्टर मार्च, राकेश टिकैत ने की ‘सूली वाला बाग’ को शहीद स्मारक घोषित करने की मांग

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

​पुरकाजी में उमड़ा जनसैलाब: गणतंत्र दिवस पर निकला पश्चिम यूपी का सबसे बड़ा ट्रैक्टर मार्च

मुजफ्फरनगर (पुरकाजी)- पश्चिम यूपी का सबसे बड़ा ट्रैक्टर मार्च- 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुजफ्फरनगर के पुरकाजी कस्बे में राष्ट्रभक्ति का एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने दिल्ली की परेड की याद दिला दी। यहाँ आयोजित विशाल ट्रैक्टर मार्च में सैकड़ों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों, कारों और क्रेनों के साथ हजारों की संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। बताया जा रहा है कि यह पश्चिम उत्तर प्रदेश का इस साल का सबसे बड़ा गणतंत्र दिवस आयोजन रहा।

मुज़फ्फरनगर के मदरसे में मनीष चौधरी ने देशप्रेम का दिया संदेश, मुस्लिम स्कूल में वन्दे मातरम

बताया जा रहा है कि गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में पश्चिम उत्तर प्रदेश का ये सबसे बड़ा कार्यक्रम था जिसमें इतनी बड़ी तादाद में लोगों ने हिस्सा लिया था। इस दौरान राकेश टिकैत ने सूली वाला बाग को शहीद स्मारक घोषित किए जाने के भी जिला प्रशासन से मांग की।

​बस स्टैंड से सूली वाला बाग तक ‘तिरंगा यात्रा’

यह भव्य ट्रैक्टर मार्च पुरकाजी कस्बे के मुख्य बस स्टैंड से शुरू हुआ। तिरंगों से सजे ट्रैक्टरों और देशभक्ति के गगनभेदी नारों के साथ यह यात्रा कस्बे के विभिन्न हिस्सों से होते हुए ऐतिहासिक ‘सूली वाला बाग’ पर जाकर संपन्न हुई। यात्रा में शामिल किसानों और युवाओं का जोश देखते ही बन रहा था। यहाँ पहुँचने के बाद एक विशाल जनसभा और सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

​सूली वाला बाग- 500 सेनानियों की शहादत का गवाह

इस आयोजन का केंद्र रहा ‘सूली वाला बाग’, जिसका इतिहास रोंगटे खड़े कर देने वाला है। आपको बता दें, ब्रिटिश हुकूमत के दौरान मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और मेरठ के लगभग 500 स्वतंत्रता सेनानियों को अंग्रेजों ने इसी बाग में फांसी दी थी। इतनी बड़ी संख्या में सामूहिक बलिदान के कारण ही इसका नाम ‘सूली वाला बाग’ पड़ा। आज भी यहाँ के पेड़ उन वीर बलिदानियों की गाथा सुनाते हैं।

​दिल्ली जैसी परेड, जनता का जोश- राकेश टिकैत

कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल हुए किसान नेता राकेश टिकैत ने मीडिया से बात करते हुए इस आयोजन की तुलना दिल्ली की परेड से की। उन्होंने कहा, “जितना बड़ा आयोजन दिल्ली में हुआ, वैसा ही पुरकाजी में दिखा। दिल्ली की परेड सरकार निकालती है, लेकिन पुरकाजी की परेड यहाँ की जनता ने निकाली है। दोनों का गौरव एक समान है।”

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News