मुजफ्फरनगर में 24 फरवरी से सजेगा बाबा श्याम का भव्य दरबार, 41वें फाल्गुन महोत्सव में उमड़ेगा आस्था का सैलाब

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

मुजफ्फरनगर- जनपद में ‘हारे के सहारे’ बाबा श्याम के भक्तों के लिए खुशियों की सौगात आने वाली है। श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति द्वारा इस वर्ष श्री श्याम प्रभु खाटू वाले का 41वां श्री श्याम वंदना फाल्गुन महोत्सव एवं भव्य निशान यात्रा का आयोजन बेहद धूमधाम से किया जा रहा है। चार दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में देश के प्रख्यात भजन गायक अपनी प्रस्तुतियों से धर्म की गंगा बहाएंगे।

जयपुर की तृप्ति लड्डा बिखेरेंगी भजनों का जादू

​महोत्सव का शुभारंभ मंगलवार, 24 फरवरी को नई मंडी स्थित रामलीला भवन में विशाल कीर्तन के साथ होगा। कार्यक्रम में जयपुर से पधार रही सुप्रसिद्ध भजन गायिका तृप्ति लड्डा बाबा श्याम के चरणों में भजनों की हाजिरी लगाएंगी और भक्तों को भाव-विभोर करेंगी।

​आगामी 25 फरवरी को नई मंडी रामलीला भवन में ‘मेहंदी उत्सव’ का आयोजन होगा, जहाँ भक्त बाबा के नाम की मेहंदी रचाएंगे। महोत्सव का मुख्य आकर्षण बृहस्पतिवार, 26 फरवरी को निकलने वाली भव्य निशान यात्रा (ध्वजा यात्रा) होगी। यह यात्रा शिव चौक से प्रारंभ होकर झांसी की रानी, मालवीय चौक, गौशाला रोड, पीठ बाजार और बिंदल बाजार होते हुए गणपति खाटू श्याम मंदिर पहुंचेगी। समिति द्वारा इस वर्ष भक्तों की सुविधा हेतु मात्र 51 रुपये में निशान (ध्वज) वितरित किए जा रहे हैं।

​जबकि शुक्रवार, 27 फरवरी को फाल्गुन एकादशी के अवसर पर महोत्सव का सबसे बड़ा आयोजन होगा। नई मंडी कोतवाली के पास रामलीला भवन में आयोजित इस उत्सव में वृंदावन के प्रसिद्ध रसिक बाबा चित्र-विचित्र जी महाराज अपने भजनों से अमृत वर्षा करेंगे। इस दिन बाबा का अलौकिक श्रृंगार और भव्य दरबार आकर्षण का केंद्र रहेगा।

कार्यक्रम की सफलता के लिए श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति के मनीष अग्रवाल, संदीप गर्ग, जय भगवान बंसल, अचिन सागर गर्ग, विदित गुप्ता, अचिन बंसल, राजीव गर्ग, अचिन जिंदल, विकास गोयल, नरेंद्र गर्ग, संजीव गर्ग, हर्षित अग्रवाल, प्रांशु बंसल, दीपांशु गर्ग, अनुराग गोयल, अवि गोयल, लोकेश बंसल, अमित सिंघल, राजेश कर्नवाल, गौरव गर्ग, विवेक बंसल सहित समिति के सभी सदस्य दिन-रात जुटे हुए हैं।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News