मुज़फ्फरनगर- भगवान दक्ष प्रजापति जयंती महोत्सव पर शोभा यात्रा का नगर में आयोजन किया गया। शोभायात्रा से पूर्व समाज के 2025 में उत्तीर्ण मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मीरापुर विधायक मिथलेश पाल, रोहिताश प्रजापति, अर्जुन प्रजापति आदि उपस्थित हुए।

आज भगवान दक्ष प्रजापति जन्मोत्सव के अवसर पर नगर के मुख्य मार्गों से विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, मीरापुर विधायक मिथलेश पाल, रोहिताश प्रजापति, तरुण पाल, जगदीश पांचाल आदि उपस्थित हुए। शोभायात्रा से पूर्व इस वर्ष उत्तीर्ण हुए 100 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। जिसमें शाहपुर क्षेत्र की दिशा प्रजापति पुत्री कपिल कुमार का भी समाज द्वारा सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में ब्रह्मपाल प्रजापति, संरक्षक श्यामलाल प्रजापति, अध्यक्ष राहुल प्रजापति, महामंत्री सचिन प्रजापति, कोषाध्यक्ष निर्वेश प्रजापति, कानूनी सलाहकार रामनिवास एडवोकेट आदि द्वारा कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

- मुज़फ्फरनगर में कल इन क्षेत्रों में बिजली 3 घण्टे रहेगी बन्द
- भाजपा पिछड़ा मोर्चा की बैठक, 17 सितंबर से सेवा पखवाड़ा का आयोजन
- पीएम मोदी ने उत्तराखंड के प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान की समीक्षा कर मृतकों को 2 लाख व घायलों को 50-50 हजार के आर्थिक राहत की घोषणा की
- पीएम मोदी ने पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण, 1600 करोड़ की अतिरिक्त वित्तीय सहायता की घोषणा
- अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर हुआ बिलासपुर का इंटर कॉलेज – मंत्री कपिल देव अग्रवाल के अथक प्रयासों से ऐतिहासिक निर्णय
- देवोपम किड्स में दादा-दादी दिवस का आयोजन, नन्हे नन्हे बच्चों ने गाये गीत