X बंद करें

देशभक्ति और बसंती उल्लास का संगम, प्रसिद्ध कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अनुभव सिंघल ने दिए स्वास्थ्य मंत्र

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

X

मुजफ्फरनगर- (देशभक्ति और बसंती उल्लास) भारत विकास परिषद, मुजफ्फरनगर ‘मेन’ द्वारा गणतंत्र दिवस और बसंतोत्सव के उपलक्ष्य में लिंक रोड स्थित एक पार्टी हॉल में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जहां देशभक्ति का जोश दिखाई दिया, वहीं बसंत ऋतु के आगमन पर सांस्कृतिक छटा भी बिखरी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में अनुज वर्मा, सौरभ मित्तल, रेशू गुप्ता और चित्रा शर्मा ने अपनी मधुर गायकी से समां बांध दिया। परिषद की ओर से इन्हें ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। वहीं, एक नन्ही गुड़िया की विशेष प्रस्तुति ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि शहर के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुभव सिंघल द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। परिषद के संरक्षक हर्षवर्धन जैन और अशोक सिंघल ने मुख्य अतिथि का पटका पहनाकर स्वागत किया। डॉ. अनुभव सिंघल ने परिषद के सेवा कार्यों की सराहना की और एक शिक्षक की भूमिका में सदस्यों को हृदय रोगों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि किस वर्ग में हृदय रोग की संभावना अधिक होती है और इससे कैसे बचा जा सकता है। उनके संवादात्मक सत्र की सभी सदस्यों ने विशेष प्रशंसा की।

समारोह का सफल आयोजन अध्यक्ष संजय मिश्रा, सचिव नवनीत कुमार गुप्ता और वित्त सचिव नीरज कुमार सिंघल के नेतृत्व में संपन्न हुआ। मंच का कुशल संचालन डॉ. अंजलि गर्ग ने किया। कार्यक्रम को भव्य बनाने में संयोजक रेशू गुप्ता, राजीव त्रिखा, डॉ. बी.के. आत्रेय, मनीष गर्ग, ब्रजेश कुमार गुप्ता और डॉ. रितु का विशेष सहयोग रहा।

​इस अवसर पर अरुण मित्तल, विनीत गुप्ता, प्रीत वर्धन शर्मा, डॉ. दीपक कुमार गर्ग, पुरुषोत्तम सिंघल, यशपाल अरोड़ा सहित बड़ी संख्या में परिषद के सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सामूहिक भोज और आपसी संवाद के साथ हुआ, जहाँ सभी ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News