सड़कों पर अव्यवस्था बनाने और सैकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा एसएसपी दफ़्तर घेरने पर कई के ख़िलाफ़ मुकदमा दर्ज

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

मुज़फ्फरनगर- शनिवार सुबह अचानक से भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के दफ़्तर को घेर लिया और वहीं धरना दे दिया। जिससे दिनभर नगर के मुख्य मार्गों पर जाम भी लगा रहा। महावीर चौक, प्रकाश चौक, कोर्ट रोड़ व झांसी रानी चौक तक ट्रैक्टर व ट्रॉली से रास्ता बंद कर दिया गया।

भाकियू अराजनैतिक के सैकड़ों कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने वायु प्रदूषण समेत अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एसएसपी ऑफ़िस पर पहुंच धरना दे दिया। भारी संख्या में ट्रैक्टर व ट्रॉली लेकर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने नगर के मुख्य मार्गो पर चक्का जाम कर दिया, यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ।

रोड़वेज बस स्टैंड हो या सदर बाज़ार जहां भारी संख्या में डॉक्टरों के क्लीनिक हैं जहाँ मरीज अपने-अपने उपचार हेतु आते हैं लेकिन आज सभी को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। जिसके चलते कई कार्यकर्ताओं के ख़िलाफ़ नामज़द व अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।

चौधरी दिगम्बर सिंह युवा प्रदेश अध्यक्ष, मांगेराम त्यागी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, मोहित त्यागी, कुशलवीर ब्लॉक अध्यक्ष समेत कई अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमे दर्ज कर लिए गए हैं।

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email- muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News