मुज़फ्फरनगर में व्यापारिक समारोह का आयोजन, 2025 को विदाई

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

A business event was organized in Muzaffarnagar, bidding farewell to 2025.

मुज़फ्फरनगर- आज अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का एक रंगारग कार्यक्रम एक बैंकेट में आयोजित किया। जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष संजय मित्तल ने की व संचालन नगर प्रभारी अंशुमान अग्रवाल एवम महामंत्री नीरज बंसल ने सयुंक्त रूप से किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कपिल देव अग्रवाल मंत्री राज्य सरकार एवम गौरव स्वरूप वरिष्ठ भाजपा नेता उपस्थित रहे। जिसमें जाने वाले साल को विदाई आने वाले साल का स्वागत के साथ-साथ परिवर्तन, संकल्प, सुरक्षा जैसे मुख्य बिंदुओं पर भी विचार एवम सुझाव रखे गए ।

कार्यक्रम में सेनेटरी संगठन द्वारा अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल में आस्था जताते हुए अध्यक्ष हरीश अग्रवाल एवं सचिव विकास भार्गव की मौजूदगी में अपनी संस्था को संगठन से जोड़ा साथ ही 12 नगर के अलग-अलग व्यापारियों ने भी अपनी आस्था अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल में जताई एवं अतिथि गौरव स्वरूप एवम संजय मित्तल द्वारा सभी को शपथ ग्रहण कराई गई।

कार्यक्रम में पूर्वी स्कूल द्वारका पूरी से नीतू मैडम द्वारा स्कूल के 10 बच्चों ने भी प्रदूषण एवं पर्यावरण के ऊपर बहुत अच्छी प्रस्तुति प्रस्तुत की जिसमें बच्चों ने बढ़ते प्रदूषण से हो रही हानियां एवं पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया। कार्यक्रम को रंगारंग बनाते हुए नगर के प्रसिद्ध गायक मोहम्मद हाशमी द्वारा अपने मधुर गीतों से कार्यक्रम को संगीतमयी बना दिया। संजय मित्तल ने कहा अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल व्यापारी हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहता है एवं आज इस मंच के माध्यम से मिलावट खोरी के खिलाफ एक संकल्प भी लिया गया। साथ ही आयोजक मंडल को अच्छे कार्यक्रम के लिए बधाई भी दी ।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजेंद्र सिंघल, प्रमोद त्यागी, विशाल कालरा जयपाल शर्मा अंशुमान अग्रवाल नीरज बंसल पुनीत सिंगल लवी महमूद आलम अभिषेक अग्रवाल मोहम्मद तारीख नवीन सिंघल नितिन जैन सचिन जैन प्रवीण धीमान अविरल मित्तल अमजद सैफी गिरीश वैभव मित्तल रजत गुप्ता विकास भार्गव दिलीप शहजाद राणा राहुल मारवाड़ी दीपक संजय बंसल राजीव गुप्ता संदीप गर्ग कामेश्वर त्यागी अनित शर्मा अभिषेक राणा
राजीव राठी पुनीत बंसल कमलकांत एडवोकेट घनश्याम भगत विपिन एडवोकेट नरेश अरोड़ा केतन कंवल अनिल बत्रा एवं सैकड़ो व्यापारी उपस्थित रहे

Related News