मुजफ्फरनगर में बाल विवाह कुप्रथा के खिलाफ ‘जागरूकता रथ’ रवाना, 8 मार्च तक गांव-गांव गूंजेगा संदेश

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

मुज़फ्फरनगर- ग्रामीण समाज विकास केंद्र के अंतर्गत नगर में जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसका मुख़्य उद्देश्य बाल विवाह अपराध है और बाल विवाह मुक्ति रथ का आज विधायक पंकज मलिक द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

जनपद मुज़फ्फरनगर को बाल विवाह जैसी कुप्रथा से मुक्त करने और बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए एक विशेष मुहिम का आगाज किया गया है। ‘जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन’ संस्था एवं ‘ग्रामीण समाज विकास केंद्र’ के संयुक्त तत्वावधान में “बाल विवाह मुक्त रथ” को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज को इस गंभीर सामाजिक बुराई के प्रति जागरूक और संवेदनशील बनाना है।

​8 मार्च तक चलेगा विशेष अभियान

ग्रामीण समाज विकास केंद्र के प्रबंधक गजेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह जागरूकता रथ जनपद के विभिन्न गांवों, शहरी क्षेत्रों, तहसीलों और ब्लॉकों का भ्रमण करेगा। यह रथ निरंतर 8 मार्च तक जनपद के समस्त स्थानों पर जाकर लोगों को बाल विवाह के खिलाफ बने कानूनी प्रावधानों, इसके दुष्परिणामों और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के महत्व के प्रति जागरूक करेगा।

डीएम उमेश मिश्रा ने रवाना किया रथ

आज बाल विवाह मुक्ति अभियान के तहत कलेक्ट्रेट से जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने बाल विवाह मुक्ति रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ 28 जनवरी से 8 मार्च 2026 तक जनपद व तहसील स्तर पर बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता फैलाएगा।

चरथावल विधायक पंकज मलिक ने कहा, बाल विवाह की ये कुरीति है हम तो चाहते बच्चे शिक्षित हों। यह अभियान लोगों को जागरूक करने में जुट जाएगी। उन्होंने इस अभियान के लिये शुभकामनाएं देते हुए कहा, ये पूरे जनपद में जाएंगे और चर्चा कर लोगों को जागरूक करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान बाल विवाह मुक्त समाज के निर्माण के लिए एक व्यापक हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। इसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चाइल्ड हेल्पलाइन, ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान और मानव तस्करी विरोधी इकाई (AHTU) के अधिकारियों समेत बड़ी संख्या में समाजसेवियों ने हिस्सा लिया और बाल विवाह रोकने का संकल्प लिया।

आम जनता से सहयोग की अपील

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने समाज के सभी वर्गों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों से अपील की कि वे बाल विवाह मुक्त समाज बनाने में प्रशासन का सहयोग करें। वक्ताओं ने जोर दिया कि बच्चों का स्थान स्कूल में है, विवाह मंडप में नहीं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति और स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News