खतौली ममता की हत्या का मुज़फ्फरनगर पुलिस ने 30 घण्टे में किया खुलासा, पैसे मांगने पर ले ली सन्दीप ने जान

By प्रशांत खत्री

Published On:

Date:

खतौली ममता की हत्या का मुज़फ्फरनगर पुलिस ने 30 घण्टे में किया खुलासा, पैसे मांगने पर ले ली सन्दीप ने जान

मुज़फ्फरनगर- खतौली पुलिस, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त टीम ने मात्र 30 घण्टे में खोल दिया हत्या का मामला, 1 शातिर आरोपी को भी गिरफ़्तार किया गया है। घटना में प्रयुक्त बेडशीट, रेहड़ा आदि सामान भी बरामद कर लिया है।

दअरसल खतौली पुलिस को गत 14 जनवरी को गंगनहर के किनारे अज्ञात महिला का शव पड़े होने की सूचना मिली, पुलिस के द्वारा जाँच के बाद महिला की पहचान ममता पत्नी कृष्णपाल निवासी तगान होली चौक खतौली के रूप में की और महिला के पति द्वारा तहरीर दे दी गयी। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने स्वयं घटना स्थल का दौरा किया और गहनता से निरीक्षण किया।

एसएसपी ने टीम का किया गठन

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने घटना के शीघ्र ख़ुलासे हेतु खतौली पुलिस, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त टीम का गठन किया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उक्त आरोपी को 15 जनवरी 2026 को मात्र 30 घण्टे के भीतर संदीप नामदेव को गिरफ़्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने किया खुलासा

उसके बाद जो प्रारम्भिक पूछताछ से पुलिस को घटना की जानकारी मिली वो बड़ी चौकाने वाली निकली, अपने प्रेमी से मात्र 5000 रुपये मांगने ही ममता के अंत का कारण बन गए। संदीप नामदेव पुत्र वेदप्रकाश ने पुलिस को बताया ममता मेरा खाना बनाती थी और उसी बीच उन दोनों के बीच संबंध बन गए वह कई बार मुझसे पैसे ले गयी थी।

चंद पैसों के चक्कर में कर दी हत्या…

उसने पुलिस को बताया वर्ष 2012 में पत्नी की मृत्यु के बाद उसने ममता से खाना बनवाना शुरू किया और जब ममता ने 10 जनवरी 2026 को नाती के नामकरण हेतु 5000 रुपये मांगे तो उसी के बाद संदीप ने प्लानिंग के तहत उसे नींद की गोलियां चाय में देकर बेहोश कर दिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त 1 बैडशीट, 1 रेहड़ा, मृतका का हैंडबैग व 1 नशीली टैबलेट बरामद की है।

सन्दीप ने यह भी पुलिस को बताया कि उसने जब नींद की गोली दी और वह नशे में हो गई उसके बाद ममता का मुहं व नाक जबतक दबाए रखे जबतक उसने झटपटाना बंद नहीं कर दिया।

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email- muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News