मुज़फ्फरनगर- गतदिनों पड़ोसी जनपद मेरठ के जवालागढ़ में मुज़फ्फरनगर के युवक सोनू कश्यप का जला हुआ शव मिला था जिसके बाद सियासी पार्टियों के नेताओं का यहाँ आवागमन शुरू हो चुका है। चंद्रशेखर आजाद के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और विधायक अतुल प्रधान सब मुज़फ्फरनगर पहुँच रहे हैं। हालांकि अजय राय को खतौली भंगेला बॉर्डर से वापस भेज दिया गया।
गुरुवार को मृतक सोनू कश्यप के परिजनों से मिलने पहुंचे सपा विधायक अतुल प्रधान को पुलिस ने सांसद हरेंद्र मलिक के घर पर ही रोक लिया। जिसपर वार्तालाप होने के बाद मृतक सोनू कश्यप के परिजनों को सपा सांसद के घर ही पुलिस द्वारा बुलवाकर विधायक अतुल प्रधान की मुलाकात कराई गई।
अतुल प्रधान की पीड़ित परिवार से मुलाकात
इस दौरान जहां मृतक सोनू कश्यप की बहन अतुल प्रधान से लिपटकर बुरी तरह रोने लगी तो वही अतुल प्रधान ने भी प्रशासन पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि पूरे जिले में नाकाबंदी है पुलिस का जो व्यवहार है वह संवेदनशील नहीं है पक्ष विपक्ष सभी के नेताओं को रोका जा रहा है जब नेता पीड़ित से नहीं मिलेंगे तो वह उनकी मदद कैसे करेंगे।
पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद
अतुल प्रधान ने कहा, अगर जनप्रतिनिधि पीड़ित परिवार से बात नहीं करेंगे तो इनकी मदद कैसे होगी। उन्होंने कहा सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने 2 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का मन बनाया है जिसका चेक शीघ्र आ जायेगा। और अपनी तरफ़ से भी मदद करके जाएंगे।साथ ही उन्होंने सरकार से पीड़ित परिवार हेतु 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद व सरकारी नौकरी की माँग की है।
मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email- muzaffarnagarviews@gmail.com













