मुज़फ्फरनगर- अपने मासूम बच्चे के साथ ससुराल रहने की आशा से गत कई महीनों से अपने ससुराल के बाहर बैठी विवाहिता। मामला मुज़फ्फरनगर के थाना नई मंडी क्षेत्र के अवध विहार का है। लेकिन उसकी पीड़ा सुनने वाला कोई नहीं है। कड़ाके की ठंड में महिला के हाथ-पैर सूज चुके हैं। फ़िर भी अपने बच्चे के साथ ससुराल रहना चाहती है उक्त महिला।
पीड़ित महिला पूजा जिसका मायका देवबंद (सहारनपुर) का है उसने बताया उसकी शादी 29 जून 2020 को नितिन अवध विहार निवासी से हुई थी। महिला और उसके पिता का आरोप है कि शादी के कुछ ही समय बाद ससुराल पक्ष ने दहेज को लेकर उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। महिला का कहना है कि उसके साथ मारपीट की गई और बाद में उसे घर से निकाल दिया गया।
पीड़िता ससुराल पक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने मेरे पति को अपने प्रभाव में रखकर उसके 3 वर्षीय बच्चे को भी छीन लिया और उसका पति पिछले करीब 1 वर्ष से उससे बात भी नहीं करता। पीड़िता ने कहा मैं कार्यवाही हेतु कई बार से नई मंडी थाने के चक्कर भी काट चुकी हूं परंतु कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई जिसके चलते वह ससुराल के बाहर डेरा डाले हुए है।
पीड़िता के पिता विजय पाल ने भी अपनी बेटी के लिए न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि बेटी की शादी उन्होंने पूरे सामर्थ्य से की थी। शादी में बेटी के खाते में 3 लाख रुपये, 6 तोला सोना और करीब 2.5 किलो चांदी दी गई थी। इसके बावजूद ससुराल पक्ष पर दहेज की अतिरिक्त मांग करने और बेटी को प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप हैं।फिलहाल यह मामला प्रशासन और कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है, जहां एक महिला महीनों से न्याय की आस में ससुराल के बाहर बैठी है, लेकिन समाधान अब तक नहीं निकल पाया है।













