दिल्ली में हुए कार धमाके के बाद पूरे यूपी में एलर्ट है, तो वहीं यूपी समेत मुज़फ्फरनगर में भी पुलिस लगातार रात्रि में फ्लैग मार्च के साथ साथ संदिग्ध वाहनों की चेकिंग भी की जा रही है। तो वहीं दूसरी तरफ़ आज शिवसेना की मुज़फ्फरनगर इकाई ने एडीएम प्रशासन को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक ज्ञापन सौंपा। शिवसेना जिलाध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा के नेतृत्व में दर्जनभर कार्यकर्ताओं ने सीएम योगी के नाम दिए ज्ञापन में प्रदेश भर में सुरक्षा बढ़ाये जाने की मांग की है।
मुजफ्फरनगर- दिल्ली में हाल ही में हुए ब्लास्ट के बाद जिले में सुरक्षा को लेकर सख़्ती की मांग बढ़ने लगी है। इसी क्रम में शिवसेना मुजफ्फरनगर इकाई ने जिला पंचायत परिसर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित एक ज्ञापन एडीएम (प्रशासन) को सौंपा। शिवसेना जिला अध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा के नेतृत्व में दर्जनों पदाधिकारी मौजूद रहे। ज्ञापन में मांग की गई कि प्रदेश के सभी प्राइवेट और सरकारी मेडिकल कॉलेजों में पढ़ रहे छात्रों, डॉक्टरों और कर्मचारियों का सुरक्षा सत्यापन कराया जाए। संगठन का कहना है कि राष्ट्रीय राजधानी की घटना ने पूरे देश में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंता खड़ी की है, ऐसे में भीड़भाड़ और संवेदनशील संस्थानों में विशेष सतर्कता आवश्यक है।

बिट्टू सिखेड़ा ने ज्ञापन देते हुए यह भी कहा कि प्रशासन को उन स्थानों पर विशेष ध्यान देना चाहिए जो भीड़भाड़ वाले हैं या जहां सुरक्षा चुनौतियों की संभावना अधिक रहती है। उन्होंने स्टेशन क्षेत्र के पास स्थित मस्जिद के संबंध में भी सुरक्षा एजेंसियों द्वारा नियमित निरीक्षण और सतर्कता बढ़ाने की मांग की। उनका कहना था कि रेलवे स्टेशन जैसे अत्यंत भीड़भाड़ वाले इलाके में सुरक्षा चूक किसी भी समय गंभीर घटना का कारण बन सकती है। ज्ञापन सौंपे जाने के दौरान अंशुल चौधरी, चेतन देव, विश्वकर्मा, भुवन मिश्रा, शैलेंद्र विश्वकर्मा, संजय गुप्ता, दीपक उपाध्याय, पिंकू कुमार, जतिन कुमार, शुभम कुमार, तरुण कुमार, अंकुर कुमार, विक्की कुमार, लोकेन्द्र शेखर, गौरव, राजू, शिवकुमार, दिनेश कुमार, पवन पांचाल, अजय सैनी, अनिल कश्यप सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।













