मुज़फ्फरनगर- नगर के सर्कुलर रोड स्वर्णिम होटल के पास होर्डिंग कंपनियों और बिजली विभाग की वजह से हरे पेड़ काटे जाने के खिलाफ पर्यावरण सेवा समिति द्वारा चलाए जा रहे भूख हड़ताल धरने को समर्थन देने चरथावल विधायक पंकज मलिक और सपा राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा पहुंचे।
उन्होंने कहा कि पेड़ों की अंधाधुंध कटाई से न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुँच रहा है, बल्कि भविष्य की पीढ़ियों के लिए भी खतरा बन रहा है। होर्डिंग कंपनियां और बिजली विभाग बिना पर्यावरणीय प्रभाव का ध्यान दिए मनमानी कर रहे हैं, जिसे पूरी तरह से रोका जाना चाहिए।
इस मौके पर पर्यावरण सेवा समिति के सदस्य भी उपस्थित थे, जिन्होंने धरने के माध्यम से सरकार से उचित कार्रवाई की मांग की।














