किसान का हत्यारा गिरफ्तार, किसान प्रदीप का बेटा ही निकला बाप का हत्यारा

By muzaffarnagarviews

Published On:

मुजफ्फरनगर- भौराकला थाना क्षेत्र में एक खेत की ट्यूबेल पर रविवार को शिकारपुर गांव निवासी एक 50 वर्षीय किसान प्रदीप गडरिए का खून से लथपथ शव चारपाई से बरामद हुआ था। जिसे पुलिस द्वारा उस समय कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया था। इस मामले के खुलासे को लेकर पुलिस टीम काम कर ही रही थी की पुलिस ने जब मृतक किसान के परिजनों से पूछताछ की तो पूरा मामला दूध की तरह साफ हो गया।

पूछताछ के दौरान यह बात निकलकर सामने आई कि मृतक किसान प्रदीप शराब पीकर अक्सर घर में मार पिटाई किया करता था। जिससे परेशान होकर मृतक किसान के एक नाबालिक बेटे ने अपने पिता की हत्या करने की साजिश बनाई और मौका मिलते ही हत्यारे बेटे ने अपने पिता की हत्या को उस समय अंजाम दिया जब मृतक पिता पास ही के गांव गढ़ी नोआबाद में स्थित एक खेत की ट्यूबेल पर नशे की हालत में बेहोश पड़ा था उसी समय हत्यारे बेटे ने फावड़ा से अपने पिता की गर्दन और शरीर पर अनगिनत वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया था। घटना को अंजाम देकर हत्यारा बेटा मौके से फरार हो गया था जिसे पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस पूछताछ में हत्यारे नाबालिक बेटे ने बताया है कि उसका पिता मर्तक प्रदीप गड़रिया शराब पीकर अक्सर घर मे मारपिटाई किया करता था। जिससे परेशान होकर उसने अपने पिता को मौत के घाट उतार दिया ।

Leave a Comment

Related News